Edited By Kuldeep, Updated: 30 Dec, 2019 08:41 PM
नॉर्थ जोन नैटबाल प्रतियोगिता पंजाब राज्य के बठिंडा में रविवार को संपन्न हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भोरंज, (रवि): नॉर्थ जोन नैटबाल प्रतियोगिता पंजाब राज्य के बठिंडा में रविवार को संपन्न हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश नैटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि नॉर्थ जोन में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व दिल्ली की महिला व पुरुष वर्ग की 10 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की टीम में हरियाणा प्रथम, पंजाब द्वितीय और हिमाचल प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही हंै। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी कुनाल आनंद, वैभव सिंह चौहान, जितेश, अनमोल, सुकून अत्री, निशांत, साहिल कुमार, साहिल कटोच, अनुज कुमार, अभय सिंह, युवराज शर्मा व अनूप कुमार ने भाग लिया।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाडिय़ों को दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करके तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि बालिका टीमक्वार्टर फाइनल में प्रतियोगिता से बाहर हो गई। हिमाचल प्रदेश नैटबाल संघ के तकनीकी समन्वयक सुनील अत्री ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और कहा कि नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है।