Edited By Kuldeep, Updated: 11 May, 2020 06:41 PM
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत डाडु के डठवीं में खेतों में मवेशियों को चरा रहे व खेतों में काम कर रहे 4 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला करके घायल कर दिया।
भोरंज (रवि): उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत डाडु के डठवीं में खेतों में मवेशियों को चरा रहे व खेतों में काम कर रहे 4 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला करके घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से पीड़ित देसराज पुत्र जैसी राम गांव डठवीं ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर के समीप खेतों में अपनी भेड़-बकरियों को चरा रहा था कि अचानक उनके ऊपर काफी संख्या में कहीं से मधुमक्खियों ने आकार हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी बीच उनसे कुछ ही दूरी पर खेतों में काम कर रहे रोशन लाल व उसकी पत्नी प्रेमी देवी व बेटे अश्विनी बनियाल के ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उनके परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है।