कुल्लू में भीमसेन को दूसरी बार भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान, मंडल अध्यक्ष के चुनाव पर विवाद

Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2019 06:42 PM

bhimsen became bjp district president

प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके तहत कुल्लू जिला में भी संगठनात्मक दृष्टि से भीमसेन शर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा जिलाध्यक्ष कुल्लू की कमान सौंप गई है।

कुल्लू (दिलीप): प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके तहत कुल्लू जिला में भी संगठनात्मक दृष्टि से भीमसेन शर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा जिलाध्यक्ष कुल्लू की कमान सौंप गई है। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह,विधायक आनी किशोरी लाल सागर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ,पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी मंडल पदाधिकारियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन के नाम का समर्थन किया, जिसके बाद कुल्लू चुनाव प्रभारी दिलीप ठाकुर ने कुल्लू जिला अध्यक्ष भीमसेन के नाम की घोषण की।
PunjabKesari, Meeting Image

पैनल से बाहर जाकर चुना कुल्लू मंडल अध्यक्ष

वहीं कुल्लू मंडल के अध्यक्ष पद पर किशन ठाकुर को काबिज करने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा को विरोध झेलना पड़ा। पदाधिकारियों ने विरोध में कहा कि जब कुल्लू मंडल से 4 नामों पर चर्चा के बाद प्रदेश हाईकमान को भेजे थे तो फिर कैसे पैनल के बाहर जाकर किशन ठाकुर को मंडल अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा के साथ पदाधिकारियों की गहमागहमी भी हुई, जिसके चलते घंटों बंद कमरे में मंथन चलता रहा।
PunjabKesari, Meeting Image

कुल्लू मंडल से हाईकमान को भेजे थे ये 4 नाम

बता दें कि कुल्लू मंडल के अध्यक्ष के लिए कुल्लू से 4 नामों का चयन हुआ था, जिसमें अमित सूद, कुलदीप नैयर, वीर सिंह व सुशील के नाम हाईकमान को भेजे गए थे। इसके बाद कुल्लू मंडल से पैनल से बाहर किशन ठाकुर को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!