Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2019 08:37 PM
अम्ब उपमंडल के तहत गांव नैहरियां में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान संध्या देवी (52) पत्नी सतीश कुमार के रूप में हुई है।
भरवाईं, (जुगल): अम्ब उपमंडल के तहत गांव नैहरियां में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान संध्या देवी (52) पत्नी सतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने आंगन में चहलकदमी कर रही थी तो इस दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इस दौरान उपचार के लिए उसके परिजन होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही संध्या देवी ने दम तोड़ दिया।