मौसम पर भारी पड़ी आस्था, भरमौर-हड़सर मार्ग बहाल होते ही मणिमहेश के लिए निकला भक्तों का जत्था

Edited By Ekta, Updated: 27 Aug, 2019 01:10 PM

bharmour harsar route restored as soon as for manimahesh batch of devotees

हिमाचल के खराब मौसम पर देव आस्था भारी है। लाहौल का धार्मिक पर्यटन स्थल त्रिलोकीनाथ से अब श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश यात्रा पर निकल पड़ा है। चंबा में पिछले रविवार रात से पुल बहने के बाद बंद पड़ा भरमौर-हड़सर मार्ग मंगलवार को बहाल कर दिया है। इसके साथ...

कुल्लू/चंबा: हिमाचल के खराब मौसम पर देव आस्था भारी है। लाहौल का धार्मिक पर्यटन स्थल त्रिलोकीनाथ से अब श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश यात्रा पर निकल पड़ा है। चंबा में पिछले रविवार रात से पुल बहने के बाद बंद पड़ा भरमौर-हड़सर मार्ग मंगलवार को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक हटा दी है। वहीं हड़सर में फंसे करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। 
PunjabKesari

मणिमहेश के रास्ते में पड़ने वाले ऊंचे पहाड़ भी बर्फ की सफेदी ओढ़ चुके हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के बुलंद हौंसलों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि यहां आस्था के आगे बर्फबारी भी फीकी है। हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से प्रसिद्ध तीर्थस्थल मणिमहेश के लिए निकले जत्थे का इस रूट से निकलना काफी जोखिम भरा होगा। प्रशासन और लोनिवि की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे मार्ग बहाल हो पाया। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को भी अनेक स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। 2 सितंबर तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!