भारत बंद: कांग्रेसियों ने जबरन करवाई दुकानें बंद, जानिए कहां क्या असर (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 10 Sep, 2018 02:18 PM

bharat bandh congress forcibly made shops closed

पैट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर हिमाचल में भी भारत बंद का असर दिखा। प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने दुकानें जबरन बंद करवाई और चक्का जाम किया। सुबह से ही बाजार बंद हैं। कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ काफी रोष है। हर जिले में...

शिमला: पैट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर हिमाचल में भी भारत बंद का असर दिखा। प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने दुकानें जबरन बंद करवाई और चक्का जाम किया। सुबह से ही बाजार बंद हैं। कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ काफी रोष है। हर जिले में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। 
PunjabKesari

मंडी 
मंडी में भी भारत बंद का असर देखने को मिला। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जबरन दुकानें बंद करवाई। 
PunjabKesari

सुंदरनगर
मंडी-सुंदरनगर में भारत बंद के तहत बाजार बंद दिखे। केंद्र सरकार के कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

सोलन
सोलन में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का असर नहीं देखने को मिला। जिला में सभी बाजार खुले रहे। यहां तक कि कांग्रेस नेताओं की दुकानें भी खुली रही। जिला सोलन में व्यापारियों का कांग्रेस के भारत बंद समर्थन नहीं मिला। इसके बावजूद कांग्रेस अपने भारत बंद को सफल बता रही है। सोलन में सुबह से ही दुकानें खुली थीं।
PunjabKesari

ज्वालामुखी 
ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी के सदस्य में केंद्र सरकार महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार महंगाई कम करे। साथ ही पेट्रोल और डीजल के रेट कम करें।  

ऊना: पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक चक्का-जाम किया। कांग्रेसियों ने रैस्ट हाऊस से रोटरी चौक तक रोष रैली निकालते हुए जोरदार नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी रोटरी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क के बीच में ही बैठते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमार्ग पर काफी लम्बा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रयास किए लेकिन कांग्रेसी टस से मस नहीं हुए। एस.एच.ओ. सदर ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सदर विधायक सतपाल रायजादा से जाम खोलने और सड़स से हटने के लिए कहा तो इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में तीखी बहस हो गई। 
PunjabKesari

इस अवसर पर अपने संबोधन में रायजादा ने कहा कि अच्छे दिन आने का वायदा करके केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लगातार बढ़ने से जहां आम जनता दुखी हैं। वहीं ट्रासपोर्टर भी घाटे में चल रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने कीमतें कम न की तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर चीज महंगी हो रही है जिसके चलते गृहणियों के लिए भी घर चलाना मुश्किल हो गया है। देश की जनता को मोदी सरकार ने कई सपने दिखाए थे लेकिन कोई भी वह साकार नहीं कर पाए हैं जिसके चलते जनता पिस रही है लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा नेता मौज में व्यस्त हैं।
PunjabKesari

मंडी
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को तेल और गैस की बढ़ती कीमतों के विराध में देशव्यापी बंद का आहवान किया था, जिसके चलते मंडी जिला के कई स्थानों पर दुकानों, संस्थानों को बंद रखा गया। मंडी शहर में भी बढ़ रही महंगाई के विरोध के चलते भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। यहां पर मोतीबाजार, चौहाट्टा व महाजन बाजार को छोड़ कर बाकी स्थानों पर व्यापारिक संस्थान खुले नजर आए। कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती तेल और गैस की कीमतों के विरोध में मंडी शहर के चौहाट्टा में प्रदर्शन किया और शहर में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष रैली भी निकाली।
PunjabKesari

यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें मंडी जिला के पूर्व मंत्रियों को छोड़कर बाकी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। ऐसी सूचना भी मिली है कि प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा मार्केट में खुली दुकानों को जबरन बंद करने का प्रयास किया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने कहा कि पूरा देश आज तेल और रसोई गैस की कीमतों से परेशान हैं और कांग्रेस जनता के हकों की लड़ाई को आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में भी मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरोध जारी रखेगी और सरकार को झूका कर ही मानेगी। 
PunjabKesari

हमीरपुर 
केंद्र सरकार के भारत बंद के आह्वान पर और महंगाई को लेकर हमीरपुर जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और बाजार में रैली कर पीएम मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं करीब साढ़े 11 बजे नादौन चैक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। जिसमें जिला काग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, विधायक बडसर इंद्रदत लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, कांग्रेस प्रदेश  प्रवक्ता प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, राकेश रानी भी मौजूद रहे। हालांकि चक्का जाम के दौरान पुलिस के द्वारा बलपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हटाया और गिरफ्तार करके पुलिस थाना ले गए। 
PunjabKesari

कांग्रेस के चक्का जाम के दौरान आपातकालीन सेवाएं एंबुलेस गाड़ी को जाने दिया और बाकी यातायात को रोक दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर जमकर अपना गुब्बार सरकार के खिलाफ निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है और नादौन चैक पर चक्का जाम किया लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शन को बंद करवाया है। जोकि बिल्कुल गलत है। वहीं बडसर विधायक इंद्रदत लखनपाल का कहना है कि सरकार ने महंगाई से लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज मोदी सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है। 

नाहन
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर नाहन में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में जिला भर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली गेट के समीप करीब 20 मिनट तक सड़क को जाम कर धरना दिया इस दौरान केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पेट्रोल ,डीजल की कीमतों के लगातार भारी बढ़ोतरी हो रही है वहीँ रसोई गैस भी अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है वही कांग्रेस ने राफेल डील मामले को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी समय में बीजेपी ने जो भी फायदे लोगों से किए थे वह सब झूठे साबित हुए।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!