भारत बंद का हिमाचल में भी असर, HRTC के 150 रूट प्रभावित

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2021 09:59 PM

bharat bandh also affected in himachal 150 routes affected of hrtc

दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते किसानों के भारत बंद के आह्वान का हिमाचल में भी असर देखने को मिला। भारत बंद होने पर शुक्रवार को एचआरटीसीने परवाणु तक ही अपनी बसें भेजीं। चंडीगढ़ टोल प्लाजा से आगे किसानों ने बसें नहीं जाने दीं, ऐसे में हिमाचल से कोई भी...

शिमला (राजेश): दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते किसानों के भारत बंद के आह्वान का हिमाचल में भी असर देखने को मिला। भारत बंद होने पर शुक्रवार को एचआरटीसीने परवाणु तक ही अपनी बसें भेजीं। चंडीगढ़ टोल प्लाजा से आगे किसानों ने बसें नहीं जाने दीं, ऐसे में हिमाचल से कोई भी बस चंडीगढ़ तक नहीं पहुंच पाई। प्रदेश के विभिन्न जिलों की चंडीगढ़, दिल्ली व पंजाब के  कुछ क्षेत्रों में से हिमाचल से बसें जाती हैं लेकिन भारत बंद होने के कारण ये बसें नहीं जा पाईं और करीब 150 रूट प्रभावित रहे। वहीं दोपहर बाद वाहनों को भी चंडीगढ़़ तक पहुंचने में परेशानी आई और चंडीगढ़ को अपने वाहनों द्वारा जाने वाले लोग भी समय पर नहीं पहुंच पाए। वहीं राजधानी शिमला से देर शाम चंडीगढ़ के लिए ट्रायल पर बसें भेजी गईं। यदि स्थिति सामान्य होती है तो शनिवार को फिर से इन रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।

एचआरटीसी को हुआ लाखों रुपए का नुक्सान

किसानों की ओर से तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 26 मार्च को भारत बंद बुलाया था। इस दौरान रेल और सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना अधिक थी, ऐसे में एचआरटीसी की ओर से बस सेवा को बंद रखा गया। इससे निगम को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है, वहीं यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिला शिमला की बात करें तो अधिकतर लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं। इसके अलावा एजुकेशन हब होने के चलते दिल्ली में काफी अधिक कोचिंग सैंटर भी हैं। यहां पर भी कई छात्र-छात्राएं कोचिंग लेने के लिए जाते हैं। बसें न चलने के कारण दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!