भारत बंद से HRTC के 222 रूट हुए प्रभावित, एक ही दिन में हुआ लाखों का Loss

Edited By Ekta, Updated: 03 Apr, 2018 09:13 AM

bharat band from hrtc of 222 route happened influenced

भारत बंद के कारण एच.आर.टी.सी. के 222 रूट प्रभावित हुए हैं। सोमवार को निगम प्रबंधन ने सुबह से ही बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों के संचालन को रोक दिया। बाहरी राज्यों के पानीपत, रोपड़, चंडीगढ़ अंबाला व कीरतपूर सहित दर्जनों क्षेत्रों में बंद के कारण...

शिमला: भारत बंद के कारण एच.आर.टी.सी. के 222 रूट प्रभावित हुए हैं। सोमवार को निगम प्रबंधन ने सुबह से ही बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों के संचालन को रोक दिया। बाहरी राज्यों के पानीपत, रोपड़, चंडीगढ़ अंबाला व कीरतपूर सहित दर्जनों क्षेत्रों में बंद के कारण बसों का संचालन बंद किया गया। इस दौरान पंजाब व हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन भी बंद रहा, जिसके कारण निगम प्रबंधन ने भी इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए बसों का संचालन बंद कर दिया। 


एस.सी./एस.टी. संगठनों की ओर से किए गए भारत बंद के आह्वान के बाद बाहरी राज्यों में हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे लेकिन इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो, इसके लिए निगम प्रबंधन को भी सरकार के आदेशों के बाद बसों का संचालन बंद करना पड़ा। इस दौरान हालांकि बाहरी राज्यों को जाने व प्रदेश में आने वाले हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही दिन में भारत बंद के आह्वान ने निगम को भी इसकी मार सहनी पड़ी। 


निगम के कर्मचारियों को प्रबंधन व सरकार की ओर से एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए थे। इस दौरान किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में संबंधित क्षेत्र की पुलिस व निगम के आलाधिकारियों को सूचना देने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। एस.सी./एस.टी. संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान से एक ही दिन के भीतर निगम प्रबंधन को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। निगम की प्रत्येक बस बाहरी राज्यों में प्रतिदिन 12 से लेकर 15,000 रुपए तक की सेल करती है, ऐसे में 222 रूट प्रभावित होने के चलते निगम को 32 से लेक र 35 लाख रुपए तक का नुक्सान उठाना पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!