खेतों में काम करने गए परिवार पर मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत-5 घायल

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2019 05:21 PM

bees attack on family death of one

घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत कसारू के गांव कलोह में मधुमखियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे अशोक कुमार (41), पिता रणजीत पटियाल, पानो देवी, अशोक कुमार...

कलरी: घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत कसारू के गांव कलोह में मधुमखियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे अशोक कुमार (41), पिता रणजीत पटियाल, पानो देवी, अशोक कुमार की पत्नी रेणु देवी, 8 वर्ष का पुत्र सूर्यांश, व भतीजा राहुल कुमार खेत में काम करने गए थे।

पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रहा था आशोक

जब अशोक कुमार पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रहा था तो अचानक मधुमक्खियों ने पूरे परिवार पर हमला कर घायल दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से घुमारवीं अस्पताल लाया गया, जहां तैनात डॉक्टर ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!