Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2019 05:06 PM
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश की बीड़ बिलिंग घाटी में करीब अढ़ाई माह बाद फिर से पैराग्लाइडिंग का रोमांच शुरू हो गया। बरसात के कारण यहां पैराग्लाइडिंग पर जुलाई माह से प्रतिबंध लगा था। यह प्रतिबंध सोमवार तक था।
पालमपुर (मुनीष दीक्षित): पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश की बीड़ बिलिंग घाटी में करीब अढ़ाई माह बाद फिर से पैराग्लाइडिंग का रोमांच शुरू हो गया। बरसात के कारण यहां पैराग्लाइडिंग पर जुलाई माह से प्रतिबंध लगा था। यह प्रतिबंध सोमवार तक था। मंगलवार को मौसम साफ होते ही बिलिंग से कई पायलटों ने उड़ानें भरीं। वहीं पर्यटकों ने भी यहां टैंडम फ्लाइंग का खूब आनंद लिया।
बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के कई प्री वल्र्ड कप हो चुके हैं जबकि 2015 में यहां पहली बार एशिया का पहला पैराग्लाइडिंग विश्व कप हुआ था। इसके बाद बीड़ बिलिंग को और अधिक प्रसिद्धी मिली थी। वहीं हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में भी बीड़ बिलिंग को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके बाद से यह स्थान काफी प्रसिद्ध हो गया है। स्थानीय पायलटों का कहना है कि सितम्बर से लेकर दिसम्बर तक यहां इस बार पैराग्लाइडिंग सीजन काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।