Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2018 12:58 AM
स्थानीय पंचायत के गांव बंडा के एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित सेवानिवृत्त पी.टी.आई. कौर चंद (67) शनिवार सुबह अपने घर से स्कूटर द्वारा मुख्य सड़क के साथ लगते अपने खेतों की तरफ गया था।
रक्कड़: स्थानीय पंचायत के गांव बंडा के एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित सेवानिवृत्त पी.टी.आई. कौर चंद (67) शनिवार सुबह अपने घर से स्कूटर द्वारा मुख्य सड़क के साथ लगते अपने खेतों की तरफ गया था। इस दौरान खेतों में अचानक मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया तथा उसने मुख्य सड़क तक भागकर आने की कोशिश की परंतु वे टहनी से टकरा गया तथा घायल होकर वहीं गिर गया, जिससे सैंकड़ों मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।
भाई के पहुंचने तक हो चुकी थी मौत
जब वह दोपहर तक घर न पहुंचा तो उसके उसके भाई ने उससे फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इस पर वह उसे ढूंढने निकला तथा उसने थोड़ी दूर जाकर उसका स्कूटर मुख्य सड़क पर खड़ा देखा। आसपास तलाशने पर उसे उसका भाई जमीन पर पड़ा मिला। जांच करने पर उसने उसे मृत पाया। परिजनों के अनुसार इसके बाद वे उसे चारपाई पर उठाकर घर ले आए। मृतक व्यक्ति घर में अकेला रहता था तथा उनकी पत्नी का भी करीब 2 वर्ष पहले देहांत हो चुका है और उसका लड़का नूरपुर में नौकरी करता है।