Edited By kirti, Updated: 01 Oct, 2019 10:04 AM
भुंतर में वाहनों को पास देने को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए, उसमें जमकर झगड़ा हुआ। इस घटना में 6 लोगों को चोटें भी आई हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। आपस में झगड़ा करने वाले लोग हरियाणा व भुंतर क्षेत्र के हैं।
भुंतर (सोनू): भुंतर में वाहनों को पास देने को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए, उसमें जमकर झगड़ा हुआ। इस घटना में 6 लोगों को चोटें भी आई हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। आपस में झगड़ा करने वाले लोग हरियाणा व भुंतर क्षेत्र के हैं। पुलिस के अनुसार पारला भुंतर में गुरुद्वारा के समीप यह वारदात हुई। हरियाणा के पर्यटकों का एक वाहन गुरुद्वारा के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग अपने वाहन में वहां से आए। इन दोनों गाडिय़ों को पास देने को लेकर पहले दोनों पक्षों में मैं-मैं तू-तू हुई, उसके बाद वे आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों के पक्ष में कुछ और लोग भी उतरे जिससे झगड़ा बढ़ गया।
इस बीच कुछ लोगों ने स्थिति देखकर पुलिस को सूचित कर दिया। भुंतर पुलिस पहुंचने तक दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई थीं। भुंतर के थाना प्रभारी नागदेव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। घटना के पीछे रहे कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना में घायल हुए लोगों का मैडीकल भी करवाया जाएगा।