Edited By Vijay, Updated: 30 Dec, 2018 10:57 PM
रविवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ सुबह नरवाणा स्थित किराए के मकान में अचानक पहुंच कर उससे व उसके...
धर्मशाला (ब्यूरो): रविवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ सुबह नरवाणा स्थित किराए के मकान में अचानक पहुंच कर उससे व उसके बच्चों के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि आरोपी पहले पुलिस में था तथा उस पर 302 का केस चल रहा है तथा वह जमानत पर बाहर है।
पुलिस ने नहीं की महिला की सहायता
महिला को कोर्ट से पुलिस को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं और इसके बावजूद भी महिला के फोन करने पर भी पुलिस ने महिला की कोई सहायता नहीं की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो जवाब मिला कि अपना फोन बंद कर दो और सो जाओ। उसके बाद एस.पी. कांगड़ा को फोन कर सूचित किया। उसके बाद ही पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने वाले उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
क्या बोले एस.पी. कांगड़ा
एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल महिला का फोन आने के तुरंत बाद मारपीट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अगर पीड़ित महिला की सहायता नहीं की है, उसकी जांच होगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।