BDO अम्ब Mount Everest के बेस कैंप में देंगे ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता’ का संदेश

Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2018 06:23 PM

bdo amb will gave message in the base camp of mount everest

खंड विकास अधिकारी अम्ब सलीम आजम खान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट के बेस कैंप में जाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल का संदेश पूरी दुनिया को देंगे।

ऊना (सुरेन्द्र): खंड विकास अधिकारी अम्ब सलीम आजम खान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट के बेस कैंप में जाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल का संदेश पूरी दुनिया को देंगे। बी.डी.ओ. अम्ब को शुक्रवार केा ऊना से ए.डी.सी. कृतिका कुलहरी ने रवाना किया तथा उनके इस मिशन की सफलता की कामना की। इस बारे बी.डी.ओ. अम्ब का कहना है कि पर्वतारोहण में उनकी विशेष रुचि है तथा समय-समय पर वह इस तरह ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करते आ रहे हैं।


धौलाधार तथा पीरपंजाल पर्वत श्रृंखलाओं में कर चुके हैं चढ़ाई
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह हिमाचल प्रदेश की धौलाधार तथा पीरपंजाल पर्वत श्रृंखलाओं में चढ़ाई करने के साथ-साथ प्रदेश के सभी प्रमुख दर्रों को पार कर चुके हैं। उन्होने बताया कि इस बार वह अंतर्राष्ट्रीय टीम के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट के लगभग 17,500 फुट पर स्थित बेस कैंप में पहुंचकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल का संदेश पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को देना चाहते हैं। इस मौके पर उपनिदेशक एवं पी.ओ. डी.आर.डी.ए. राजेंद्र गौतम, बी.डी.ओ. ऊना राजकुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!