हरीश जनारथा के बाद बावा हरदीप सिंह की हुई कांग्रेस में वापसी

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2019 08:06 PM

bawa hardeep singh return to congress

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस ने लगभग सभी बागियों को कांग्रेस में फिर से शामिल कर लिया है। पार्टी ने हरीश जनारथा के निष्कासन के बाद नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह के निष्कासन को बहाल करते हुए पुन: कांग्रेस में शामिल कर लिया है।

शिमला (योगराज): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस ने लगभग सभी बागियों को कांग्रेस में फिर से शामिल कर लिया है। पार्टी ने हरीश जनारथा के निष्कासन के बाद नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह के निष्कासन को बहाल करते हुए पुन: कांग्रेस में शामिल कर लिया है। हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर हरदीप सिंह के निष्काष्न को बहाल कर दिया है और उन्हें पार्टी में पुन: शामिल किया गया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि हरदीप बावा लोकसभा चुनावों में कड़ी मेहनत और लगन के साथ पार्टी में अपनी सेवाएं देंगे। बाबा हरदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों में से जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप बाबा को विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे पर निष्कासित किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!