38 वर्षों में बड़सर SDM कार्यालय को नसीब नहीं हुई अपनी छत

Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2018 05:26 PM

barsar sdm office not get own roof in 38 years

यह तामझाम क्यों, जब काम रस्म अदायगी तक हो। बिना तैयारी के शिलान्यास करने से आखिर हासिल क्या होता है। बड़सर एस.डी.एम. कार्यालय इसका उदाहरण है, जिसका 38 साल पहले जन्म हुआ था लेकिन इतने अरसे में एस.डी.एम. कार्यालय के लिए अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है।

बड़सर: यह तामझाम क्यों, जब काम रस्म अदायगी तक हो। बिना तैयारी के शिलान्यास करने से आखिर हासिल क्या होता है। बड़सर एस.डी.एम. कार्यालय इसका उदाहरण है, जिसका 38 साल पहले जन्म हुआ था लेकिन इतने अरसे में एस.डी.एम. कार्यालय के लिए अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। एस.डी.एम. कार्यालय कई सालों से बचत भवन में चल रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वर्ष 1980 में एस.डी.एम. कार्यालय खोलने की घोषणा की लेकिन आज तक अपना भवन एस.डी.एम. कार्यालय नसीब नहीं हो पाया है। इतने सालों में कई सरकारें सत्ता सुख भोगकर अपना समय बिता गईं तथा तकरीबन 31 साल बाद 15 अगस्त, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मिनी सचिवालय बनाने का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास भी सत्ता परिवर्तन के चलते राजनीति की भेंट चढ़ गया। भवन निर्माण के लिए इतने सालों से जमीन का रोना रोया जा रहा है।

शिलान्यास के बाद एक ईंट भी नहीं लग पाई

एस.डी.एम. कार्यालय बचत भवन की दूसरी व तीसरी मंजिल पर चलाया जा रहा है। बचत भवन में स्थान कम होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एस.डी.एम. कार्यालय भवन के निर्माण की मांग उठाई है, जिस पर वर्ष 2011 में तत्कालीन सरकार ने इसकी अहमियत समझी लेकिन शिलान्यास के बाद निर्माण स्थल पर एक ईंट भी नहीं लग पाई।

बैठने की पर्याप्त जगह नहीं

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद लखनपाल, गणेश कुमार, दिनेश कुमार, रितेश कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, हंसराज, राजकुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार व सतीश सोनी का कहना है कि बचत भवन के अंदर लोगों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।

जमीन का सही चयन न होने से अधर में लटका मामला

विधायक बड़सर एवं पूर्व सी.पी.एस. इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि मिनी सचिवालय के लिए स्थल का सही चयन न होने के कारण मामला अधर में लटका हुआ है। भूमि का सही चयन होते ही मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलकर करवाया जाएगा मिनी सचिवालय का निर्माण

पूर्व विधायक बड़सर बलदेव शर्मा ने कहा कि मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर करवाया जाएगा। मिनी सचिवालय का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वर्ष 2011 में किया था लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने निर्माण कार्य को बंद कर दिया था।

सरकार के ध्यान में है मामला

एस.डी.एम. बड़सर विशाल शर्मा ने कहा कि यह मामला सरकार के ध्यान में है तथा शेष औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इनके पूरा होते ही निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!