शादी का झांसा देकर महिला से महीनों तक गंदा काम करता रहा बैंक कर्मी

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2018 06:59 PM

bank employee rape from woman

शादी का झांसा देकर एक महिला से कई माह तक दुराचार करने के आरोप में एक बैंक कर्मी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एस.पी. दिवाकर शर्मा के दखल के बाद महिला थाना में आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऊना: शादी का झांसा देकर एक महिला से कई माह तक दुराचार करने के आरोप में एक बैंक कर्मी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एस.पी. दिवाकर शर्मा के दखल के बाद महिला थाना में आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी बैंक कर्मी ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर अदालत द्वारा पुलिस से जवाब मांगा गया है। इसके चलते फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


मैरिज एग्रीमैंट साइन करने बाद भी कर दिया इंकार
महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी लेकिन उसका तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी दौरान वह एक बैंक में गई जहां आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई। बाद में आरोपी ने उससे दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार ने उसके साथ मैरिज एग्रीमैंट भी साइन किया था लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।


क्या कहते हैं एस.पी.
एस.पी. दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!