Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Aug, 2017 05:53 PM
जोगिंद्रनगर के पास हुए भू-स्खलन के हादसे की शिकार हुई परिवहन निगम की 2 बसों के बदनसीब मृतकों के परिवारों को सरकार 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देगी तथा घायलों को हरसंभव सहायता देगी।
गग्गल/मंडी: जोगिंद्रनगर के पास हुए भू-स्खलन के हादसे की शिकार हुई परिवहन निगम की 2 बसों के बदनसीब मृतकों के परिवारों को सरकार 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देगी तथा घायलों को हरसंभव सहायता देगी। यह बात रविवार को जोगिंद्रनगर में हुए हादसा स्थल पर जाने से पूर्व दिल्ली से गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कही। मृतक यात्रियों की संख्या पूछे जाने पर बाली ने बताया कि निश्चित संख्या तो अभी मालूम नहीं है लेकिन हादसे की शिकार हुई कटड़ा से मनाली जा रही बस के शाहपुर में तबदील हुए चालक ने बताया कि बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। बढ़ रही भू-स्खलन आदि की घटनाओं के बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि कुदरती घटनाओं के आगे तो हर कोई बेबस होता है लेकिन हमें इन घटनाओं से अधिक से अधिक बचाव हेतु अधिक सुरक्षात्मक कदम उठाने हेतु तत्पर सर्तक रहना चाहिए।