बीए प्रथम की छात्रा मनीषा ने ऑनलाइन माध्यम से लड़कियों को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Nov, 2020 05:03 PM

ba first student manisha taught self defense tricks to girls through online

राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी की लिंग संवेदीकरण इकाई के माध्यम से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा द्वारा लड़कियों को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी की लिंग संवेदीकरण इकाई के माध्यम से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा द्वारा लड़कियों को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। लिंग संवेदीकरण इकाई के समन्वयक प्रोफेसर आरती गुप्ता ने बताया कि यह कार्य राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजायब सिंह बनियाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस ऑनलाइन आत्मरक्षा प्रोग्राम के माध्यम से मनीषा ने अपने पिता के साथ मिलकर कुछ आसान तरीकों को बताया, जिन का प्रयोग कर कोई भी लड़की विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकती है। 

इस वीडियो के माध्यम से यह भी बताया गया कि लड़कियां हर वक्त सतर्क रहकर कुछ बताए गए स्टेप्स का अभ्यास कर खुद को सुरक्षित कर सकती हैं। मनीषा के पिता दिनेश कुमार ज्वालामुखी में ही कराटे सिखाते हैं। प्रोफेसर आरती गुप्ता ने बताया कि लड़कियों को सतर्क रहने के साथ-साथ विभिन्न वूमेन सेफ्टी एप्स जैसे रक्षा, स्क्रीम अलार्म, बी सेफ, वॉच ओवर मी, सर्कल ऑफ सिक्स आदि में से किसी एक को फोन में डाउनलोड कर जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग कर साथ में आत्मरक्षा के गुर भी सीखने चाहिए ताकि लड़कियां विपरीत परिस्थितियों में किसी भी मुश्किल का सामना कर सकें और अपनी रक्षा कर सकें।

कॉलेज की होनहार छात्रा अपने पिता से ही कराटे का प्रशिक्षण ले रही है और कॉलेज की कई लड़कियों और वीडियो के माध्यम से जुड़े लोगों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं। आजकल के समय मे हर महिला और लड़की को मजबूत होना चाहिए और अपनी रक्षा का दायित्व उठाना चाहिए ताकि कोई भी किसी भी महिला लड़की को ठेस न पहुंचा सके। महाविद्यालय की कई छात्राएं इसका अनुसरण भी कर रही हैं और अन्य को जागरूक भी कर रही हैं।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!