चम्बा में ATM तोड़ने का प्रयास, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Nov, 2017 09:11 PM

attempts to remove atm in chamba masked man in cctv

पुलिस थाना के तहत कैंट एरिया में शनिवार रात को भारतीय स्टेट बैंक की ए.टी.एम. में तोड़-फोड़ करने की...

डल्हौजी: पुलिस थाना के तहत कैंट एरिया में शनिवार रात को भारतीय स्टेट बैंक की ए.टी.एम. में तोड़-फोड़ करने की नाकाम कोशिश कर रहे नकाबपोश की करतूत कैबिन में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार सी.सी.टी.वी. फुटेज के अनुसार शनिवार रात को करीब 1 बजकर 9 मिनट पर एक नकाबपोश ए.टी.एम. के गेट का दरवाजा खोल कर अंदर दाखिल हुआ, फिर ए.टी.एम. को तोडऩे का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद भी उसका यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। 
PunjabKesari
सी.सी.टी.वी. में कैद हुई करतूत
नकाबपोश की यह सारी करतूत कैबिन में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। थाना प्रभारी डल्हौजी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 457 व 511 के  तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नकाबपोश की पहचान के लिए कैबिन में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाल जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!