स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2019 08:57 PM

attempting to kidnap a girl returning home from school

घुमारवीं क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग नाबालिग लड़की को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा की कोशिश की गई। घटना उस समय पेश आई जब उक्त नाबालिग लड़की अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर जा रही थी तो रास्ते में 2 युवकों ने उसे अगवा करने की कोशिश...

बिलासपुर (मुकेश): घुमारवीं क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग लड़की को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा की कोशिश की गई। घटना उस समय पेश आई जब उक्त नाबालिग लड़की अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर जा रही थी तो रास्ते में 2 युवकों ने उसे अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान लड़की के कपड़े भी फट गए। वहीं साथ घर लौट रहीं अन्य लड़कियों द्वारा शोर मचाने पर विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी के चालक ने उन दो युवकों के चंगुल से उक्त लड़की को बचाया। घर पहुंचते ही लड़की ने आपबीती परिजनों को सुनाई, जिस पर लड़की की मां ने घुमारवीं थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवार्ई है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लड़की की मां की शिकायत पर घुमारवीं पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डी.एस.पी. राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!