जमीनी विवाद को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, 7 घायल-एक PGI रैफर

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2018 07:55 PM

attack on family abut land dispute 7 injured one refer to pgi

हरोली के गांव पंजावर लोअर में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में 7 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक गंभीर हालत के चलते पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

हरोली: हरोली के गांव पंजावर लोअर में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में 7 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक गंभीर हालत के चलते पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। लोअर पंजावर की मायावती देवी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बुधवार को उनके खेतों में स्थानीय गांव के लोगों के साथ पंजाब से आए कुछ लोगों ने जबरदस्ती जुताई शुरू कर दी। जब उसके परिवार ने इसका विरोध तो उन्होंने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया, जिसमें 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुआयना करते हुए घायलों के बयान कलमबद्ध किए और उन्हें ऊना अस्पताल भेजा, जहां एक व्यक्ति की नाजुक हालत के चलतेे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इस बारे में हरोली थाना प्रभारी रमन कुमार चौधरी ने बताया कि पंजावर लोअर में हुए जमीनी विवाद में लोगों पर तेजधार हथियार से किए गए हमले में 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें से एक को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!