NSUI के कार्यक्रम में जगजाहिर हुई कांग्रेस की अंतर्कलह, 2 नेताओं के पक्षे में नारेबाजी से गर्माया माहौल

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2018 09:06 PM

atmosphere warmed of slogan in favour of 2 congress leaders in nsui program

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले जिला में कांग्रेस की अंतर्कलह फिर से जगजाहिर हो गई। जिला कांगड़ा से नाता रखने वाले 2 नेताओं के समर्थक एक बार फिर से आमने-सामने आ गए।

धर्मशाला: 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले जिला में कांग्रेस की अंतर्कलह फिर से जगजाहिर हो गई। जिला कांगड़ा से नाता रखने वाले 2 नेताओं के समर्थक एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। उक्त दोनों नेताओं का नाम समर्थकों द्वारा कांगड़ा-चम्बा प्रत्याशी के रूप में लिया जा रहा है। कांगड़ा के 2 नेताओं के समर्थकों ने एन.एस.यू.आई. के कार्यक्रम में अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते माहौल गर्मा गया। एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत हुआ।


जी.एस. बाली व सुधीर शर्मा के पक्ष में लगे नारे
जानकारी के अनुसार रविवार को खनियारा में एन.एस.यू.आई. के दिशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शिरकत की। जैसे ही पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा स्टेज पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचने लगे तो पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के समर्थकों ने अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करना शुरू कर दी। जी.एस. बाली के पक्ष में नारेबाजी को देखकर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के कार्यकर्ताओं ने  भी अपने नेता सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल गर्मा गया, जिसे एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने हस्तक्षेप कर शांत करवाया। उन्होंने ऐसा करने पर कार्यकर्ताओं को लताड़ भी लगाई।


कांग्रेस व सहयोगियों के लिए संघर्ष का समय : सुधीर शर्मा
माहौल के शांत होते ही एन.एस.यू.आई. के हमीरपुर जिला अध्यक्ष संजीव जोगी ने एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय सचिव अक्षय कुमार एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी को अपने पद से इस्तीफ ा सौंप दिया। इसके उपरांत सुधीर शर्मा ने पूर्व एन.एस.यू.आई. पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठित होने तथा दूसरों को खुद से जोडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी को अपने साथ जोडऩे के लिए उसे व्यक्तिगत विचारों से प्रभावित करना जरूरी है। कांग्रेस व सहयोगियों के लिए संघर्ष का समय है। हम सभी को लक्ष्य साधकर उसे हासिल करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि एन.एस.यू.आई. अहम इकाई है। एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ता जमा एक व जमा दो के युवाओं को अपने साथ जोडऩे पर फोकस करें। इस अवसर पर नील बलोरिया, सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर व सुमित खन्ना सहित एन.एस.यू.आई. के प्रदेश भर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


विधानसभा का करेंगे घेराव : फिरोज खान
इस मौके पर एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि केंद्र की सरकार ने एजुकेशन बजट को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह जुलाई में फिर से हिमाचल आएंगे तथा कई मुद्दों पर विधानसभा का घेराव करेंगे। बेरोजगारों के साथ केंद्र सरकार ने वायदाखिलाफी की है। बेरोजगार आज भी रोजगार को तरस रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचारों के मामलों में वृद्धि हुई है। विद्यार्थियों को लेकर केंद्र की नीति सही नहीं है। पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एन.एस.यू.आई. की विचारधारा महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलती है। आज देश में शिक्षा के व्यापारीकरण से शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि हर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!