Edited By kirti, Updated: 15 Dec, 2019 02:05 PM
क्षेत्र के धर्मपुर में एक व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. से पैसे निकालने के बाद उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 9 हजार रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बेनी प्रसाद निवासी...
सोलन (ब्यूरो): क्षेत्र के धर्मपुर में एक व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. से पैसे निकालने के बाद उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 9 हजार रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बेनी प्रसाद निवासी गांव ढिल्लो जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 12 अगस्त को वह धर्मपुर बाजार में एस.बी.आई. के ए.टी.एम. गया था। वहां पर इसने 2 बार अपना कार्ड इस्तेमाल किया परन्तु ए.टी.एम. से पैसे नहीं निकले।
ए.टी.एम. में एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में मौजूद था। वह इसकी मदद के लिए आया व उसने उसका ए.टी.एम. कार्ड मशीन में डाला तथा उसने अपना पिनकोड स्वयं इस्तेमाल किया व 1000 रुपए निकाले और अपने घर वापस चला गया। अगले दिन उसके डंगयार एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम से 11,000 रुपए निकाले। उस समय ए.टी.एम. में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। उसी दिन रात के समय उसके खाते से 40,000 रुपए ट्रांसफर हुए। इसके बाद 20,000 रुपए व 9,000 रुपए तथा 14 अगस्त को 20,000 रुपए व 20,000 रुपए निकल गए।
इस तरह उसके खाते से कुल 1,09000 निकल गए। उसे संदेह है कि धर्मपुर में ए.टी.एम. से पैसे निकालते समय सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में मौजूद व्यक्ति द्वारा उसके साथ छल करके उसके ए.टी.एम. कार्ड नंबर व पिन नम्बर देखकर खाते से उपरोक्त राशि निकाल कर अन्य खाते में ट्रांसफर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।