23 दिन बाद सैलानियों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल

Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2021 07:54 PM

atal tunnel rohtang restored for tourists

अटल टनल रोहतांग 23 दिन बाद सैलानियों के लिए बहाल हो गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बुधवार को ही अधिसूचना जारी कर पर्यटकों को शर्तों के साथ घाटी में आने की अनुमति दे दी थी। कुल्लू प्रशासन ने भी शुक्रवार को अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल कर दी है।

मनाली (ब्यूरो): अटल टनल रोहतांग 23 दिन बाद सैलानियों के लिए बहाल हो गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बुधवार को ही अधिसूचना जारी कर पर्यटकों को शर्तों के साथ घाटी में आने की अनुमति दे दी थी। कुल्लू प्रशासन ने भी शुक्रवार को अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल कर दी है। हालांकि पर्यटक फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही जा सकेंगे, लेकिन 3 सप्ताह बाद सैलानी अटल टनल निहार सकेंगे। गत 6 जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल बंद हो गई थी। बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी थी, जिसके बाद लाहौल में वाहनों की आवजाही शुरू हो गई थी लेकिन हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने सैलानियों को सोलंगनाला से आगे जाने पर रोक लगा दी थी।

23 जनवरी को बर्फ बारी से बंद हो गई थी टनल

23 जनवरी को भी बर्फ बारी से टनल बंद हो गई थी लेकिन लाहौल में स्नो फैस्टीवल को देखते हुए बीआरओ ने 2 दिन में सड़क बहाल कर दी थी। मनाली के पर्यटन कारोबारी भी प्रशासन से अटल टनल बहाल करने की मांग कर रहे थे। पर्यटन कारोबारियों ने बताया कि मनाली आने वाला हर पर्यटक अटल टनल निहारने को उत्सुकता दिखा रहा है, लेकिन 6 जनवरी के बाद अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद पड़ी हुई है।

11 से 12 बजे तक बंद रहेगी टनल

दूसरी ओर लाहौल-स्पीति प्रशासन ने शर्तों के साथ पर्यटकों को घाटी में आने की अनुमति दे दी है। पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी तथा 11 से 12 बजे तक सुरंग रखरखाव के चलते एक घंटे के लिए  बंद रहेगी। पर्यटकों को सुबह 10 से 11 बजे व दोपहर 12 से 3 बजे तक अटल टनल से भेजा जाएगा। 4 बजे पर्यटकों को सिस्सू से वापस मनाली लौटना होगा। नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर प्रतिबंध रहेगा।

क्या बोले डीएसपी मनाली

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि सैलानियों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है। सड़क पर बर्फ  जमने से पर्यटकों को मात्र फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही जाने की अनुमति रहेगी। सैलानियों से आग्रह है कि वे शांति पूर्वक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अटल टनल को आर-पार करें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!