परमार ने कहा- अटल जी ने देश के हित में दिया बड़ा योगदान

Edited By kirti, Updated: 27 Aug, 2018 09:38 AM

atal ji made big contribution in the country s interest

नादौन में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक भटियात विक्रम जरियाल व भरमौर विधायक जीया लाल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के तहत श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नादौन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम...

नादौन : नादौन में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक भटियात विक्रम जरियाल व भरमौर विधायक जीया लाल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के तहत श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नादौन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि अटल ने अपना पूरा जीवन मूल्यों और आदर्शों पर ही जीया। अटल जी के व्यक्तित्व की वजह से ही सर्वदलीय और सर्वसमाज में स्वीकार्यता रही। उन्होंने साहित्यकार, समाजसेवा समेत अन्य रूप में भी देशहित में बड़ा योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने अटल जी के भारत के लिए दिए योगदान को याद किया तथा उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि उक्त अस्थियां चम्बा जिला की रावी नदी में विसर्जन के लिए जा रही हैं। प्रदेश भाजपा सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, भाजपा नेता जौहली राम शर्मा, पूर्व तहसीलदार होशियारपुर विजय शर्मा, तारा चंद चमन, भाजयुमो नेता अभय परमार, प्रदेश भाजयुमो मीडिया प्रभारी रमणीक परमार, युवा नेता आशु मंडयाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा महासचिव अनीता गर्ग, विजय अतुल, कांगड़ा बैंक के डायरैक्टर आत्म प्रकाश, सुशील राणा, भाजपा मंडल महिला अध्यक्ष अनीता ठाकुर, सुरेंद्र ङ्क्षछदा, हुकम सिंह बैंस, सुशील, भाजपा नेता डा. विपिन मेहरा, शहरी भाजयुमो अध्यक्ष संदीप भाटिया, संजय शर्मा, चरण दास ठाकुर, कमल शर्मा, अमन गुप्ता, राहुल, विनीत, सुरेंद्र बबली, अनिल भाटिया व संजय टिंका सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!