Edited By Ekta, Updated: 09 Apr, 2019 12:26 PM
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में किडनी ट्रांसप्लांट का पहला आप्रेशन अब टल गया है। इसका मुख्य कारण किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मरीज न मिल पाना है। दिल्ली एम्स के डॉक्टर का साफ कहना है कि जब तक 4 मरीज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार...
शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में किडनी ट्रांसप्लांट का पहला आप्रेशन अब टल गया है। इसका मुख्य कारण किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मरीज न मिल पाना है। दिल्ली एम्स के डॉक्टर का साफ कहना है कि जब तक 4 मरीज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार नहीं होते हैं, तब तक पहला आप्रेशन नहीं हो पाएगा। दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की टीम अब तभी आएगी जब 4 मरीज आई.जी.एम.सी. प्रशासन ऑप्रेशन के लिए बिल्कुल तैयार रखेगा।
प्रशासन ने 8 व 9 अप्रैल को किडनी ट्रांसप्लांट का पहला ऑप्रेशन करने का निर्णय लिया था लेकिन मरीज न होने पर अब इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन ने दावा किया है कि जैसे ही 4 मरीज तैयार होंगे तुरंत पहला ऑप्रेशन करवा लिया जाएगा। हिमाचल में हो रही पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।