आशा बोलीं-प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक, जिसे टिकट उसे दूंगी समर्थन

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2018 07:30 PM

asha said everything is fine in state congress

बीड़ में कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के गृह निवास में भोजन पर महत्वपूर्ण मंत्रणा की।

पालमपुर (कुंदन): बीड़ में कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के गृह निवास में भोजन पर महत्वपूर्ण मंत्रणा की। इसके बाद डल्हौजी की विधायक व कांग्रेस पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का माहौल बहुत बढिय़ा है। कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों पर जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकसभा सीट के लिए बहुत अच्छा माहौल बना हुआ है।
PunjabKesari
बीड़ में बाली के मौजूद होने की नहीं थी जानकारी
वहीं उन्होंने जी.एस. बाली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि बीड़ में बाली मौजूद थे। चुनाव लडऩे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की कार्यकत्र्ता हूं जो भी नुमाइंदा चुनाव लड़ेगा उसका भरपूर समर्थन किया जाएगा। टिकट आबंटन का फैसला राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर के जरिए इतिहास व नीतियों के बारे तथा कांग्रेस की सोच के बारे में जानकारी दी जाएगी।

गुटों की नारेबाजी का जवाब पाटिल ही देंगी
उन्होंने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष हो रही गुटों की नारेबाजी को लेकर कहा कि इससे संबंधित जवाब रजनी पाटिल ही देंगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, पवन काजल, पूर्व सी.पी.एस. जगजीवन पाल, पूर्व विधायक अजय महाजन, यादविंद्र गोमा, केवल सिंह पठानिया सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन दीक्षित व कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!