Edited By Ekta, Updated: 19 Mar, 2019 12:12 PM
ऊना जिला में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां एक आरटीओ अधिकारी को अपना केस सेटल करवाने का जुगाड़ महंगा पड़ गया। आरटीओ अधिकारी विजिलेंस टीम को 10 लाख की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। नालागढ़ के आरटीओ ओम प्रकाश पुरी...
ऊना (सुरेंद्र): ऊना जिला में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां एक आरटीओ अधिकारी को अपना केस सेटल करवाने का जुगाड़ महंगा पड़ गया। आरटीओ अधिकारी विजिलेंस टीम को 10 लाख की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। नालागढ़ के आरटीओ ओम प्रकाश पुरी जिनके ऊपर पिछले दिनों विजिलेंस ऊना के दफ्तर में रिश्वत लेने के मामले में केस दर्ज किया था। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने मैहतपुर में उन्हें 10 लाख रुपए के साथ ट्रैप किया।
ओम प्रकाश पुरी ने अपने खिलाफ दर्ज मामले की जांच को हल्का करने तथा उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामला की जांच न करने के लिए विजिलेंस टीम को 10 लाख रिश्वत देने का ऑफर दिया। जिस पर विजिलेंस टीम ने रिवर्स ट्रैप लगाया। इसके खिलाफ Prevention of Corruption Act की धारा 8 तथा 12 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा।