आर्मी भर्ती रैली : पहाड़ के गबरूओं की फूलीं सांसें, 5वें दिन 239 युवा ही फिटनैस टैस्ट में पास

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2021 11:03 PM

army rally in palampur

सेना भर्ती रैली में ग्राऊंड तथा अन्य शारीरिक मापदंडों को पार करने में पहाड़ के युवा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भर्ती रैली के पांचवें दिन भी यह क्रम जारी रहा। भर्ती रैली में फिजिकल टैस्ट में चयनित होने वाले युवाओं का आंकड़ा 239 पर ही सिमट...

पालमपुर (भृगु): सेना भर्ती रैली में ग्राऊंड तथा अन्य शारीरिक मापदंडों को पार करने में पहाड़ के युवा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भर्ती रैली के पांचवें दिन भी यह क्रम जारी रहा। भर्ती रैली में फिजिकल टैस्ट में चयनित होने वाले युवाओं का आंकड़ा 239 पर ही सिमट गया। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कांगड़ा तथा चम्बा जनपद के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को कांगड़ा जनपद के नूरपुर तथा चम्बा जनपद के सिहुंता व पांगी के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के लिए इन तहसीलों से 3033 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था परंतु भर्ती प्रक्रिया के लिए 2522 युवा ही पहुंचे तथा 511 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जिनमें से भी मात्र साढ़े 9 प्रतिशत ही फिजिकल टैस्ट प्रक्रिया में खरे उतरे।
PunjabKesari, Army Rally Image

राष्ट्रीय औसत से पिछड़ रहे पहाड़ के युवा

पहाड़ के युवाओं का भले ही सेना में गौरवमयी इतिहास रहा है तथा अन्य रणबांकुरों ने देश के लिए अद्म्य साहस दिखाया है तथा अनेक वीरता पुरस्कार प्राप्त किए हैं परंतु भर्ती के दौरान ग्राऊंड व शारीरिक मापदंडों पर खरा उतरने में पहाड़ के युवा राष्ट्रीय औसत से पिछड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के नवम्बर माह में आयोजित भर्ती रैली के दौरान भी ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले कुल अभ्यर्थियों में से लगभग 12 प्रतिशत युवा ही दौड़ व अन्य शारीरिक मापदंडों पर खरा उतर पाए थे।

19 व 20 फरवरी की भर्ती का शैड्यूल

19 फरवरी को कांगड़ा जनपद के खुंडियां तथा ज्वाली तहसील जबकि 20 फरवरी को कांगड़ा जनपद की कांगड़ा तथा ज्वालामुखी तहसील तथा चम्बा की सलूणी तहसील के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!