सेना भर्ती : पहले दिन 2579 में से 219 अभ्यर्थी ही फिजिकल टैस्ट में पास

Edited By Vijay, Updated: 14 Feb, 2021 11:31 PM

army rally in palampur

भारतीय सेना की उच्च परंपरा से जुडऩे के लिए युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित कांगड़ा तथा चम्बा के युवाओं के लिए भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। यद्यपि सेना द्वारा निर्धारित पात्रता...

पालमपुर (भृगु): भारतीय सेना की उच्च परंपरा से जुडऩे के लिए युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित कांगड़ा तथा चम्बा के युवाओं के लिए भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। यद्यपि सेना द्वारा निर्धारित पात्रता के मानदंडों पर कुछ ही युवा खरे उतर पाए। चाहे मैदान की कसौटी हो या शारीरिक क्षमता दिखाने के लिए निर्धारित अन्य मानदंड, युवा इस प्रक्रिया को पार पाने के लिए पहुंचे तो सही परंतु कुछ युवा ही फिजिकल टैस्ट में चयनित हुए।
PunjabKesari, Army Rally Image

पहले दिन कांगड़ा जनपद के अंतर्गत नगरोटा बगवां तथा धीरा तहसील के अभ्यर्थियों के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी वर्ग के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। वहीं इसी वर्ग के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में चम्बा जनपद के चुराह तथा होली के अभ्यर्थियों ने भी दमखम दिखाया है। भर्ती के लिए प्रवेश द्वार सुबह साढ़े 5 बजे खुलना निर्धारित किया गया है वहीं दौड़ का आयोजन सुबह सूरज निकलने पर किया गया।
PunjabKesari, Army Rally Image

आर्मी भर्ती रैली के पहले दिन कुल 2579 युवा पंजीकृत हुए, ऐसे में मात्र 219 अभ्यर्थी ही फिजिकल टैस्ट में चयनित हुए। यानी कि लगभग साढ़े 8 प्रतिशत युवा ही भर्ती रैली के लिए निर्धारित मानदंड पूरे कर सके  हैं। 15 फरवरी को कांगड़ा जनपद के इंदौरा व धर्मशाला और चम्बा जनपद के भलेई तहसील के लिए भर्ती होगी। यह भर्ती प्रक्रिया सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए की जाएगी। 16 फरवरी को सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती के लिए कांगड़ा जनपद के पालमपुर तथा चम्बा की भरमौर तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!