धर्मशाला उपचुनाव के लिए पिता धूमल का नाम कैसे आया, जानकारी नहीं: अनुराग ठाकुर

Edited By Ekta, Updated: 24 Sep, 2019 12:06 PM

anurag thakur

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री एवं बी.सी.सी.आई. के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम कैसे सामने आया, इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। अनुराग ने इस मामले को मीडिया की उपज बताया। कंडवाल...

नूरपुर: केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री एवं बी.सी.सी.आई. के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम कैसे सामने आया, इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। अनुराग ने इस मामले को मीडिया की उपज बताया। कंडवाल में पत्रकारों के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने यह प्रतिक्रिया दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में होने वाले उपचुनावों में केंद्र तथा हिमाचल की सरकारों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का लाभ भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा तथा दोनों क्षेत्रों से उपचुनाव भाजपा जीतेगी। अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद महाराजा हरि सिंह की 125 जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के बाद हिमाचल वापसी पर कंडवाल में रुके तथा उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए हटने से जम्मू-कश्मीर के लोगों में जबरदस्त जोश है।

लोग उत्साहित हैं कि अब जम्मू-कश्मीर का विकास होगा, नई संभावनाएं बनेंगी, निवेश होगा तथा व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के साधन पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को पिछले 70 वर्ष जो भुगतना पड़ा, उसकी आज तक कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी। 3 पीढिय़ों ने जम्मू में राज किया, उस प्रदेश को लूटा तथा आम आदमी की 3 पीढिय़ों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की जनता को गुलामी से मुक्ति मिली है तथा शांति का माहौल है। पत्रकारों द्वारा पूछे बी.सी.सी.आई. द्वारा अध्यक्ष पद का नाम रिजैक्ट करने के सवाल पर केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री एवं बी.सी.सी.आई. के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एच.पी.सी.ए. ने न तो उनका अध्यक्ष पद के लिए नाम भेजा और न ही बी.सी.सी.आई. ने ठुकराया।

ठाकुर ने कहा कि यह झूठी तथा अधूरी जानकारी कुछ मीडिया के गिने-चुने लोगों को देने की आदत पड़ गई है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहा नशे का कारोबार ङ्क्षचता का विषय है। इससे पूर्व कंडवाल पहुंचने पर जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का के समर्थकों ने अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का, रणजीत पठानिया, अतुल सूदन, जिला परिषद सदस्य उदय सिंह और अरविंद गुलेरिया सहित कई कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!