अनुराग ठाकुर के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, कार्यकर्ताओं के लिए परोसी धाम (Video)

Edited By Vijay, Updated: 24 May, 2019 05:39 PM

लोकसभा चुनावों में चौथी बार रिकॉर्ड जीत दर्ज करने पर अनुराग ठाकुर के घर समीरपुर में देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं शुक्रवार सुबह से ही हजारों की तादाद में कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे हुए थे। समीरपुर में घर पर पूर्व सी.एम. प्रेम...

हमीरपुर (अरविंदर): लोकसभा चुनावों में चौथी बार रिकॉर्ड जीत दर्ज करने पर अनुराग ठाकुर के घर समीरपुर में देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं शुक्रवार सुबह से ही हजारों की तादाद में कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे हुए थे। समीरपुर में घर पर पूर्व सी.एम. प्रेम कुमार धूमल के अलावा छोटे बेटे अरूण धूमल व विधायक कमलेश कुमारी भी मौजूद रहीं।
PunjabKesari, Anurga Thakur Image

दूर-दूर से आ रहे कार्यकर्ताओं में जोश दिखा तो कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर भी एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं कार्यकर्ताओं के लिए विशेष तौर पर धाम का आयोजन भी किया गया था। अपनी जीत पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नतीजों के बाद भी रात करीब 3 बजे तक लोगों का हुजूम घर पर लगा रहा है और इस जीत के लिए मोदी और अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने 4 लाख मतों से जिताने के लिए जनता का भी आभार जताया और कहा कि जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को दिल से निभाऊंगा।
PunjabKesari, Banquet Image

जनता ने कांग्रेस को दिखाया आईना

चुनावों में कांग्रेस के कई राज्यों में खाते भी न खोल पाने पर अनुराग ने कहा कि सालों तक अन्याय करने वाले चुनावों में न्याय की बात करने पर जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाया है। उन्होंने इसे मोदी मैजिक बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास मोदी में था कांग्रेस में नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने नेतृत्व के बारे में चिंता करने की जरूरत है और कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के चेहरों को जनता पंसद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हमेशा जिम्मेदारियों को निभाया है और विश्वास दिलाता हूं कि संसदीय क्षेत्र के लिए प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी जनता के लिए विकास करवाया है और संसदीय क्षेत्र के लिए नए प्रोजैक्ट लाए जाएंगे।
PunjabKesari, Anurag Thakur Image

मोदी ने देश में करवाया समान विकास

लोकसभा चुनावों में मिली रिकॉर्ड जीत को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव देश का रहा है कि जिसमें मंहगाई और भ्रष्टाचार मुद्दे नहीं रहे है और यह सब नरेन्द्र मोदी के कारण हो सका है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश में समान विकास करवाया है जिस कारण ही कांग्रेस कई राज्यों में खातें भी नहीं खोल सकी है।
PunjabKesari, Arun Dhumal Image

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!