Edited By Ekta, Updated: 16 May, 2018 02:31 PM
हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। सुक्खू के दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा कि वह भी अपनी पार्टी के बाकी नेताओं की तरह झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि...
हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। सुक्खू के दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा कि वह भी अपनी पार्टी के बाकी नेताओं की तरह झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तिलमिलाहट का कारण सत्ता में न होना है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में कितनी बार सीएम ने नादौन का दौरा किया था लेकिन तब तो स्पाइस पार्क के काम की याद नहीं आई। लेकिन जब आज प्रदेश में सत्ता से कांग्रेस बाहर है तो झूठ और गुमराह करने की राजनीति की जा रही है।
सांसद ने सुक्खू को सलाह दी कि वह झूठ बोलने की राजनीति से बाज आएं। वहीं सांसद ने कांग्रेस पार्टी हमेशा रेल का रोना रोती आई है लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान में रेल को हिमाचल लाने के लिए कुछ नहीं किया है। बल्कि उन्होंने अपने इन कार्यकाल मे रेल के लिए सर्वे करवाया और रेल को आगे पहुंचाने के लिए काम किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिन पहले ही सुक्खू ने हमीरपुर में ठाकुर से प्रेस वार्ता क दौरान हिसाब मांगा था तो बीजेपी सरकार पर भी संगीन आरोप लगाए थे जिस पर अब वार पलटवार की राजनीति शुरू हो गई है।