सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए अनुराग, कहा-कलाम के समृद्ध भारत सपने को करेंगे साकार

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2019 10:09 PM

anurag honored with mp ratan award

हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए चेन्नई में सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होने वाले अनुराग ठाकुर पहले उत्तर भारतीय सांसद हैं। इस अवार्ड से सम्मानित होने पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल...

धर्मशाला: हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए चेन्नई में सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होने वाले अनुराग ठाकुर पहले उत्तर भारतीय सांसद हैं। इस अवार्ड से सम्मानित होने पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए इस अवार्ड को हिमाचल की जनता को समर्पित किया है। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा राजभवन में अनुराग ठाकुर को ज्यूरी कमेटी सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत सम्मान की बात है कि संसद में किए गए मेरे कार्यों को इतने बड़े मंच से सराहा गया है।

कलाम के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में प्रेरित करेगा अवार्ड

उन्होंने कहा कि कलाम ने 2020 तक एक समृद्ध भारत का सपना देखा था, जिसके कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हासिल किया है और साल 2022 तक हम उस सपने को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद रत्न अवार्ड कलाम के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में मुझे प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जनता यह भी अपेक्षा करती है कि संसद में उनकी कठिनाइयों के समाधान और देशहित के विषयों पर प्रतिनिधि उनकी आवाज बने। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मैं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता और हिमाचल प्रदेश को समॢपत करता हूं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!