कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर अनुराग ने ली चुटकी, जानिए क्या दिया बयान (Video)

Edited By Vijay, Updated: 02 Apr, 2019 04:42 PM

कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर के भोरंज में महिला मोर्चा के सम्मेलन के बाद सांसद ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस हर बार झूठे...

हमीरपुर (अरविंदर): कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर के भोरंज में महिला मोर्चा के सम्मेलन के बाद सांसद ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस हर बार झूठे वायदे जनता से करती है फिर मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल वायदे करते हैं और लूटते हैं और हिमाचल जैसे राज्य को कर्जे में डूबाते हैं।

चुनाव आते ही अमेठी छोड़ कर भाग गए राहुल

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को वापस नहीं लाना चाहती और पिछली बार 44 सीटें थीं मगर इस बार इतनी भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जब देश पर आंतकी हमलों के बाद मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो आतंकवादी भाग गए, वहीं अब देश में चुनाव आए हैं तो राहुल गांधी अमेठी छोड़ कर भाग गए हैं।

कांग्रेस राज में गरीबी तो नहीं पर गरीब जरूर मिट गए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल आज दिन तक वायदे ही किए हैं और कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने देश से मुक्ति पाई है और अब जनता कांग्रेस को कतई पंसद नहीं करती है। कांग्रेस राज में गरीबी तो नहीं मिटी लेकिन गरीब जरूर मिट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!