अनुराग को फिर घेरने की तैयारी, कांग्रेस ने अब विधानसभा स्तर पर छेड़ा ये अभियान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Mar, 2018 03:06 PM

anurag again to surround

कांग्रेस ने ''हिसाब दे सांसद जबाब दे सांसद'' अभियान को विधानसभा स्तर पर शुरू कर दिया है। अभियान का आगाज भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र के जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से किया गया। कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा गांव डंगोली में...

ऊना (अमित): कांग्रेस ने 'हिसाब दे सांसद जबाब दे सांसद' अभियान को विधानसभा स्तर पर शुरू कर दिया है। अभियान का आगाज भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र के जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से किया गया। कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा गांव डंगोली में आयोजित इस अभियान की जनसभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान ऊना सदर से विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर सहित कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
PunjabKesari

सुक्खू ने कहा कि पिछले 25 सालों से हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और भाजपा के सांसद इन चार सालों में क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे है। भाजपा द्वारा कांग्रेस के अभियान पर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि भाजपा के सांसद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है तो जबाब भी उन्ही से मांगा जाएगा। जब कांग्रेस के सांसद होंगे तो हम भी जबाब देंगे। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई कलह नहीं है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता अपने अपने स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सांसदों के विकास कार्य गिनवाने लायक कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए कांग्रेस की गुटवाजी की अफवाहें फैलाई जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!