मोरवाड़ी की एक और बुजुर्ग महिला नंगल में निकली पॉजीटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Aug, 2020 06:52 PM

another elderly woman from morwadi got positive in nangal

क्षेत्र के गांव मोरवाड़ी (भटोली) में एक और महिला कोविड-19 पॉजीटिव पाई गई है। उक्त महिला का पंजाब के नंगल में कोविड-19 सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट में वह आज पॉजीटिव आई है।

ऊना (विशाल) : क्षेत्र के गांव मोरवाड़ी (भटोली) में एक और महिला कोविड-19 पॉजीटिव पाई गई है। उक्त महिला का पंजाब के नंगल में कोविड-19 सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट में वह आज पॉजीटिव आई है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद जिला ऊना के स्वास्थ्य विभाग ने गांव में रह रही इस महिला के इलाज को कदमताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला की बहु की प्रसूति नंगल के एक अस्पताल में हुई थी जहां उक्त महिला देखभाल के लिए जाती थी। 1 अगस्त को महिला ने वहीं सैंपल लिए गए जिसके बाद आज उसकी रिपोर्ट आई जिसमें वह पॉजीटिव पाई गई है। 

गौरतलब है कि बुधवार शाम तक इसी गांव के 21 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं जिसके चलते न केवल इस गांव बल्कि आसपास के गांवों में भी कर्फ्यू लगाया गया है। यहां लोगों को बाहर निकलने या घूमने की इजाजत नहीं है। एहतियात के तौर पर लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा के मुताबिक उक्त महिला का नंगल में सैंपल लिया गया था जिसमें वह पॉजीटिव पाई गई है। महिला को उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!