CM जयराम का ऐलान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा चांशल

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2018 08:48 PM

announcement of cm jairam chanshal will develop as a tourist destination

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को रोहड़ू स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के मनोरम स्थल चांशल को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए पर्याप्त अधोसंरचना उपलब्ध...

रोहड़ू/शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को रोहड़ू स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के मनोरम स्थल चांशल को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए पर्याप्त अधोसंरचना उपलब्ध करवाएगी ताकि अधिक संख्या में साहसिक एवं बर्फ खेल प्रेमियों को यहां आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हालांकि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा है लेकिन रोहड़ू के अधिकतर दूरदराज क्षेत्र आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र व संतुलित विकास करना ही राज्य सरकार का ध्येय है।

खड़ापत्थर-टिक्कर तथा सरी-शीलघाट मुख्य जिला सड़कें घोषित

मुख्यमंत्री ने खड़ापत्थर-शीलघाट-शरोंथा-टिक्कर-सरी-झडग़-शीलघाट सड़कों को मुख्य जिला सड़कें बनाने की घोषणा की। उन्होंने सीमा कालेज में बहुउद्देश्यीय सभागार, कैंटीन तथा आधुनिक छात्रा छात्रावास, रोहड़ू में पार्किंग परिसर, सीमा-रतनाड़ी सड़क के स्तरोन्यन के लिए 20 लाख रुपए व क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों के लिए 80 लाख रु पए की घोषणा की। उन्होंने कांडा में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने रतनाड़ी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की और निर्माणाधीन सब्जी मंडी रोहड़ू के कार्य में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने रोहड़ू में भारी जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।

हिमाचल को मिला प्रगतिशील, परिश्रमी व ईमानदार मुख्यमंत्री

विधायक एवं मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि प्रदेश को जयराम ठाकुर के रूप में एक प्रगतिशील, परिश्रमी व ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ निहित स्वार्थी लोगों ने ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क मामले का राजनीतिकरण किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क के शेष बचे भाग का कार्य शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र में अधिकतर समय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा है बावजूद इसके यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की विकासात्मक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

70 मीटर लंबे पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व 10.30 करोड़ रुपए की लागत से समोली में 70 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने 7.24 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के प्रशासनिक खंड का भी लोकार्पण किया। सी.एम. ने इसके बाद धमान्दर-ग्वाड़ी-मस्तोट, बाशला-अंतापु-सरीधार तथा कोफ्टू-कोराला-पैखाधार-बजशाल के लिए बनने वाली सड़कों का भूमि पूजन किया, जिनके निर्माण पर क्रमश: 5.19 करोड़, 4.25 करोड़ तथा 4.70 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

क्या बोले शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का 10 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के निकट सुनिश्चित बनाने के लिए जनमंच को आरंभ किया है।

क्या बोले सांसद कश्यप

सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण तथा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए आपसी समन्वय से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुनिश्चित बनाया है कि प्रदेश के विकास में धन की कमी आड़े न आए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!