चावल के ढेर पर विराजे भगवान, सम्पन्न हुआ अन्नकूट उत्सव (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 09 Nov, 2018 04:09 PM

कुल्लू जिला में दिवाली के दूसरे दिन अन्नकूट का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भगवान रघुनाथ के मंदिर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। अन्नकूट त्योहार को गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है। कुल्लू में इस दिन...

कुल्लू (दिलीप ठाकुर): कुल्लू जिला में दिवाली के दूसरे दिन अन्नकूट का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भगवान रघुनाथ के मंदिर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। अन्नकूट त्योहार को गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है। कुल्लू में इस दिन भगवान रघुनाथ को नए अनाज का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर भगवान रघुनाथ का श्रृंगार करके चावल का पहाड़नुमा ढेर लगाकर उस पर उन्हें विराजमान किया जाता है।
PunjabKesari

कहा जाता है कि इस दिन भगवान रघुनाथ को नया अनाज चढ़ाए जाने से वह फसलों की रक्षा करते हैं और अन्न की कमी नहीं होने का आशीर्वाद देते हैं। यह त्योहार हर वर्ष दिवाली के दूसरे या तीसरे दिन मनाया जाता है, जिसके लिए शास्त्र पद्वति के अनुसार दिन का चयन किया जाता है।
PunjabKesari

इस मौके पर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने वर्षों पुरानी परंपरा का विधिवत निर्वहन किया और इस त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन जहां एक तरफ भगवान को भोग लगाया जाता है, वहीं दूसरी ओर गौमाता की पूजा-अर्चना होती है और सभी नए अनाज का भोग गौ ग्रास के रूप में गौमाता को थाली में परोसा जाता है। 
PunjabKesari

श्रद्धालु सुनीता ने बताया कि धार्मिक नगरी सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ का अन्नकूट उत्सव और गोवर्धन पूजा हर साल होती है। इसमें आसपास के सैकड़ों लोग भाग लेते हैं और भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लेते हैं।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि अन्नकूट के त्योहार में महिलाएं बड़ी संख्या में भजन-कीर्तन करती हैं। बता दें कि देवभूमि हिमाचल में अनेक त्योहार और परंपराएं हैं, जो वर्षों से चली आ रही हैं। इनका आज भी उतना ही महत्व है, जितना वर्षों पहले था। लोग आज भी उसी प्रकार त्योहार मनाते हैं और परंपराओं का निर्वहन करते हैं। 
PunjabKesari

 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!