राहुल ने सरकाघाट को दिया सम्मान, मंडी संसदीय क्षेत्र से इस युवा नेता को सौंपी कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2019 08:22 PM

anil sharma deployed as executive chairman from mandi parliament area

कांग्रेस आलाकमान ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्र के युवा नेता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल शर्मा को कांग्रेस हाईकमान ने मंडी संसदीय क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष तैनात किया है।

मंडी (नीरज): कांग्रेस आलाकमान ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्र के युवा नेता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल शर्मा को कांग्रेस हाईकमान ने मंडी संसदीय क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष तैनात किया है। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अनिल शर्मा की नियुक्ति से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। अनिल शर्मा की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाहवारू एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा की सहमति से की गई है। इस नियुक्ति से अनिल शर्मा की सरकाघाट कांग्रेस टिकट को लेकर की गई दावेदारी भी मजबूत हुई है।

कांग्रेस के विभिन्न संगठनों पर कार्य चुके हैं अनिल शर्मा

गौरतलब है कि अनिल शर्मा पिछले 2 दशकों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में सरकाघाट कॉलेज में एस.सी.ए. के पहले अध्यक्ष बनने के अलावा पूरे प्रदेश भर में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2004-06 तक वह एन.एस.यू.आई. के जिला अध्यक्ष रहे। 2007 में वह एन.एस.यू.आई. के प्रदेश महासचिव, 2008 से 2014 तक सरकाघाट युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 2014 में मंडी संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाकायदा चुनावों के माध्यम से चुने गए थे।

राष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं चुनाव प्रबंधन का काम

आलाकमान द्वारा इन्हें नवम्बर, 2018 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी मनोनीत किया गया था। उन्होंने पिछले 2 दशकों से युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ भी जोड़ा है। अनिल पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आसाम, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल और गुजरात में चुनाव प्रबंधन का कार्य भी कर चुके हैं। अनिल शर्मा चौरी वार्ड से पंचायत समिति सदस्य भी हैं।

कांग्रेस आलाकमान व मनीष ठाकुर का जताया आभार

उन्होंने अपनी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस आलाकमान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मंडी लोकसभा क्षेत्र में बतौर युकां अध्यक्ष कार्य करने का लंबा अनुभव है, साथ ही युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर अनेक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अब संसदीय क्षेत्र के समस्त युवा साथियों के सहयोग से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस की गतिविधियों को अमलीजामा पहना कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

चौरी पंचायत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

उधर, रविवार को अनिल शर्मा के उनके पैतृक गांव चौरी पंचायत में पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  सरकाघाट कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगराज ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सचिन वर्मा, युकां अध्यक्ष अखिल गुप्ता, चौरी पंचायत प्रधान रोशन लाल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!