श्रीखंड यात्रा से लौट रहे यात्री से चरस बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2018 07:38 PM

ani shrikhand passenger charas recovered

15 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान पुलिस ने चरस का दूसरा मामला सामने लाया है। डी.एस.पी. आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम निरमंड पुलिस ने श्रीखंड यात्रा से लौट रहे हमीरपुर की भोरंज तहसील केदुघली गांव निवासी 22 वर्षीय...

आनी: 15 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान पुलिस ने चरस का दूसरा मामला सामने लाया है। डी.एस.पी. आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम निरमंड पुलिस ने श्रीखंड यात्रा से लौट रहे हमीरपुर की भोरंज तहसील केदुघली गांव निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र किशोरी लाल से 35 ग्राम चरस बरामद की। एस.एच.ओ. निरमंड रणजीत सिंह ने बताया कि युवक श्रीखंड से लौटते समय जाओं और सिंहगाड के बीच रास्ते के किनारे चरस का नशा कर रहा था कि पुलिस को देखते ही इसने चरस को फैंक दिया। लेकिन पुलिस ने चरस के साथ वीरेंद्र को कब्जे में लेकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!