आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौत मामला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Jan, 2020 10:57 AM

anganwadi worker death case anganwadi workers sent memorandum to chief minister

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ ने पल्स पोलियो अभियान के दौरान हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर गहरा शोक जताया है। संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आ रही मुुश्किलों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके...

कुल्लू (मनमिंदर) : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ ने पल्स पोलियो अभियान के दौरान हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर गहरा शोक जताया है। संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आ रही मुुश्किलों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अतिरिक्त काम कम करने चाहिए। गीता देवी की आकस्मिक मौत की क्षतिपूर्ति के लिए कार्यकर्ता के परिवार को आर्थिक लाभ दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का भी प्रावधान किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पल्स पोलियो, बीएलओ, जनगणना आदि के कार्य काफी चुनौतीपूर्ण होते हैं।

इसके बावजूद इन कार्यों के दौरान सुविधा के नाम पर कुछ हासिल नहीं हो रहा है। बीएलओ की ड्यूटी का टीए, डीए भी समय पर नहीं मिल रहा है। जो मिलता भी है, वो भी खर्च से बहुत कम होता है। विभिन्न कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की ड्यूटी अधिकांश समय में दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों में लगाई जाती है। लेकिन जिन लोगों की यहां ड्यूटी लगनी चाहिए, वो सड़क के साथ लगते क्षेत्र में ही ड्यूटी देते नजर आते हैं। बीएलओ का कार्य उनके लिए काफी चुनौती पूर्ण होता है।

दुर्गम क्षेत्रों में ड्यूटी देने में परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्गम क्षेत्र में ड्यूटी देने के लिए उनको अपने पति, बेटे या अन्य पुरुष सदस्य को साथ ले जाना पड़ता है। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक का पूरा समय लिया जाता है। लेकिन मानदेय पर्याप्त नहीं मिल रहा है। ऐसे में अतिरिक्त काम को कम किया जाना चाहिए। अन्यथा उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!