अनामिका बनी HPU में SCA की नई अध्यक्ष, लड़कियों का रहा दबदबा

Edited By Ekta, Updated: 13 Sep, 2019 10:36 AM

anamika becomes the new chairman of sca in hpu

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) केंद्रीय छात्र संघ (एस.सी.ए.) का गठन कर लिया गया है। लगातार छठी बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एस.सी.ए. का गठन मनोनयन आधार पर हुआ है। सत्र 2019-20 के लिए एस.सी.ए. का गठन मैरिट के आधार पर किया गया। नई...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) केंद्रीय छात्र संघ (एस.सी.ए.) का गठन कर लिया गया है। लगातार छठी बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एस.सी.ए. का गठन मनोनयन आधार पर हुआ है। सत्र 2019-20 के लिए एस.सी.ए. का गठन मैरिट के आधार पर किया गया। नई एस.सी.ए. गठित कर गुरुवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की गई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की नवगठित एस.सी.ए. में लड़कियों का दबदबा है। एस.सी.ए. के 4 पदाधिकारियों के पदों में से 3 पर लड़कियां काबिज हुई हैं। विश्वविद्यालय के एच.पी.यू.बी.एस. (एम.बी.ए.) विभाग की अनामिका पाल नई एस.सी.ए. अध्यक्ष नियुक्त हुई। इसके अलावा विश्वविद्यालय के डिपार्टमैंट ऑफ इंटरडिसिप्लीनरी स्टडीज (डी.आई.एस.) की प्रबलीन कौर को उपाध्यक्ष, गणित विभाग के दीपक भाटिया को सचिव और बायोसाइंसिस (ज्यूलॉजी) विभाग की रीबा को संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस एस.सी.ए. का कार्यकाल 30 जून 2020 तक रहेगा। 

पी.जी. प्रथम सैमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों से मनोनीत सदस्य

पी.जी. प्रथम सैमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों में से 34 विद्यार्थी एस.सी.ए. में सदस्य मनोनीत हुए हैं। इनमें बनीता कुमारी, मनोज कुमार, अनूप कुमार, अनिल कुमार, चेतन, शालिनी कुमारी, निवेदिता प्रियदर्शनी मिश्रा, सचिन वर्मा, रागिनी सिंह कंवर, जगदम्बा कुमारी, बबिता, शिवन, कुलदीप, रीबा, रिधी, अमनप्रीत कौर, अक्षय कुमार शर्मा, दीपा कुमारी, दुर्गा देवी, रितुल शर्मा, चेतना शर्मा, शिखर ठाकुर, तनवी कटोच, मोनिका देवी, कीर्ति, जीवन लाल, कुनिका रानी, राम कृष्ण, दीपक भाटिया, आकाश, तरुण शर्मा, अभिषेक कुमार, नितिका नेगी, चंदन ठाकुर, आकांशा शर्मा व प्रिया हैं।

पी.जी. तृतीय व 5वें सैमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों से मनोनीत सदस्य

पी.जी. तृतीय व 5वें सैमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों में से 33 विद्यार्थी एस.सी.ए. में सदस्य मनोनीत हुए हैं। इनमें ऊषा, गगन सिंह, सोनाली शर्मा, चेतन कुमार, तारू मेहता, नेहा शर्मा, अवंतिका, नेहा, दिशा शर्मा, अजय कुमार, शिवानी, शिवाली शर्मा, स्वाति, विभूति शर्मा, उमा, कुशल, सुमित, अभिषेक वर्मा, नैनी चौधरी, श्वेता, अंकित शर्मा, अनामिका पाल, सरिता शर्मा, श्वेता ठाकुर, बनिता देवी, सेरिंग, प्रियंका ठाकुर, नितिश, दीक्षा वर्मा, भवनीश कुमार, अमृत सूद, उर्वशी कश्यप, सिंधुजा शर्मा, मोनिका व प्रबनीन कौर हैं।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!