हिमाचल में गरजे अमित शाह और कांग्रेस के पोस्टर फाड़ने पर बिफरे रामलाल, पढ़ें खास खबरें

Edited By kirti, Updated: 12 May, 2019 04:55 PM

amit shah

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बीच घूमना यू.के. से आने वाले विदेशी पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद है। मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंबा के चौगान मैदान में रैली के लिए पहुंचे।

शिमला: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बीच घूमना यू.के. से आने वाले विदेशी पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद है। मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंबा के चौगान मैदान में रैली के लिए पहुंचे। हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटोग्राफी करते नजर आए।आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी और मंडी संसदीय सिट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रम शर्मा के साथ अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगी। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।

हिमाचल की वादियों में घूमना UK से आने वाले पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बीच घूमना यू.के. से आने वाले विदेशी पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद है। वर्ष 2018 में भी यू.के. से सबसे अधिक विदेशी पर्यटक हिमाचल घूमने पहुंचेे। विश्व प्रसिद्ध राज्य हिमाचल प्रदेश में विभिन्न देशों से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो यू.के. से सबसे अधिक संख्या में पर्यटक हिमाचल की सैर करते हैं। अन्य देशों की तुलना में यू.के. से हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रहती है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। वर्ष 2018 में यू.के. से 62954 पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यह संख्या वर्ष 2017 की तुलना में कम है। वर्ष 2017 में यू.के. से 79192 पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2016 में 83680 पर्यटक यू.के. से हिमाचल आए थे।

दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत-3 घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक टाटा सूमो 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा जोगिंद्रनगर के गांव घटासनी से तीन सौ मीटर आगे मंडी की तरफ थाना पधर की सीमा पर हुआ। जिसके में एक की मौत हो गई जबकि 3 घायल है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भर्ती करवाया गया। जिनकी पहचान सुरेंद्र कुमार (41) पुत्र बृजलाल गांव लखवान, प्रेम सिंह (30) पुत्र साधू राम गांव रोपड़ू, जनक राम (26) पुत्र महेंद्र सिंह गांव भटवाड़ी जिला मंडी के तौर पर हुई है।

चंबा में गरजे अमित शाह
देवभूमि में स्टार वार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी की मंडी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ऊना में रैली के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल के चंबा के चौगान मैदान में रैली के लिए पहुंचे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देरी से आने पर जनता से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने का काम किया है। वीरभद्र सरकार प्रदेश के लिए मंजूर एनएच की डीपीआर नहीं बना सकी।

नड्डा के घर में गरजे अमित शाह, राहुल गांधी पर जमकर कसा तंज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिलासपुर के लुहणू मैदान में हमीरपुर से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुराग को एक बार फिर सांसद बनाए। परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और पुलवामा हमले में शहीद तिलक राज को प्रणाम कर अमित शाह ने अपना भाषण शुरू किया। शाह ने कहा कि प्रदेश ने देश को वीर सपूत दिए हैं। देश मे गर्मी बढ़ी तो राहुल गांधी विदेश रवाना हो गए। हैरानी इस बात की है छुट्टी पर जाते हैं तो उनकी मां को भी पता नहीं कहां गए हैं। अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान से गोली आई तो यहां से गोला जाएगा। 1990 से देश आतंकवाद झेल रहा था। अमित शाह ने कहा कि दोबारा सरकार आने पर हम जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर देंगे।

Charity इकट्ठा करने नाहन पहुंचे दिव्यांग धावक
कई बार हिमाचल का नाम रोशन कर चुके दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह इन दिनों किडनी रोग से पीड़ित संगड़ाह के अंधेरी की 14 वर्षीय बालिका के इलाज के लिए चैरिटी इकट्ठा कर रहे हैं। दिव्यांग धावक नाहन पहुंचे और यहां उन्होंने आयुर्वेदिक विभाग के कर्मचारियों से चैरिटी इकट्ठा की। गौर हो धावक वीरेंद्र सिंह खुद भी आयुर्वेदिक विभाग में बतौर फार्मासिस्ट तैनात है।

अब पर्यटन सीजन में नहीं सताएगी जाम की समस्या
आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके तहत टो जोन सहित, लोडिंग-अनलोडिंग और पार्किंग-नो पार्किंग जोन तय कर दिए गए हैं। यही नहीं रोहतांग से लाहुल आने-जाने के लिए भी व्यवस्था वन-वे ही होगी। इसमें सुबह 6 से साढ़े 7 बजे तक लाहुल की गाड़ियां जाएगी। साढ़े सात से 10 बजे तक पर्यटक वाहन जाएंगे और गुलाबा जाने के लिए एक बजे गाड़ी जाएगी। सोलंग के लिए एक बजे तक गाड़ी जाएगी और सोलंग से वापसी दो बजे ही होगी। लाहुल की तरह से मनाली आने के लिए वाहन 1 से 2 बजे तक चलेंगी।

14 को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में गरजेगी प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी और मंडी संसदीय सिट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रम शर्मा के साथ अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगी। जानकारी देते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक रहे सोहन लाल ठाकुर ने कहा की प्रियंका गांधी राजनितिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रचार करेगी। प्रियंका के दौरे को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रियंका हेलीकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेगी, जहां से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुंचेगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी।

CM ही नहीं PM भी दुखी हैं राम स्वरूप शर्मा की नाकामियों से: आश्रय शर्मा
कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा का कहना है कि राम स्वरूप शर्मा से सिर्फ सीएम ही नहीं बल्कि पीएम भी दुखी हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी में आकर खुले मंच से अपने लिए समर्थन मांगा जबकि भाजपा प्रत्याशी का जिक्र तक करना उचित नहीं समझा। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि सांसद की नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सांसद ने कुछ किया होता तो प्रधानमंत्री भी उसका जिक्र करते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आश्रय ने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार मंडी आकर खाने-पीने की बातें करके चले जाते हैं।

हिमाचल में PM मोदी ने चॉपर से उतरकर कैमरे में कैद किए कुछ फुर्सत के लम्हें
हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटोग्राफी करते नजर आए। उन्होंने चॉपर से उतर कर मनोरम दृश्यों को कैमरे में कैद किया। उन्होंने बेहद कम समय में कांगणीधार से शहर के प्रसिद्ध मंदिरों, व्यास के तटों, सुकेती और पड्डल सहित अन्य स्थानों को कांगणी से देखा।

Congress के पोस्टर फाड़ने पर बिफरे रामलाल
हमीरपुर में प्रचार के लिए पहुंचे रामलाल ठाकुर ने बीजेपी पर कांग्रेस की प्रचार सामग्री को नष्ट करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पोस्टर फाड़ कर चुनाव जीते जाते हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता को कहूंगा कि प्रचार मत करो और घर-घर जाकर पोस्टर ही फाड़ो। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की संकीर्ण मानसिकता है जोकि पोस्टर फाड़ने में दिख रही है। उन्होंने अमित शाह के बिलासपुर दौरे में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. और आई.पी.एच. विभाग का रैली को सफल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

CM जयराम बोले-हमीरपुर में जीत का डबल चौका लगाएगी BJP
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा जीत का डबल चौका लगाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस सीट को लगातार आठवीं बार जीतेगी और अनुराग जीत का चौका जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हार का चौका लगाएंगे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!