शक होने पर रोका तो मिला गांजा, गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jan, 2020 11:03 PM

amb ganja person arrested

अम्ब पुलिस ने गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस थाना अम्ब के तहत अकरोट में अम्ब पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे (नशीले पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया है।

अम्ब, (अश्विनी): अम्ब पुलिस ने गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस थाना अम्ब के तहत अकरोट में अम्ब पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे (नशीले पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सायं थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में एसआई गुरमेल सिंह, एचएचसी विजय कुमार, कांस्टेबल जसवीर सिंह व कांस्टेबल रोहित कुमार पर आधारित पुलिस टीम ने गांव अकरोट में दबिश देकर एक व्यक्ति के पास से 130 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जब पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोका तो उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजे की पुडिय़ां बरामद हुईं। पुलिस ने मादक द्रव्य रखने के आरोप में आरोपी संजय कुमार (37) निवासी अकरोट के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को अम्ब कोर्ट में पेश किया जाएगा

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!