विकसित राष्ट्र का निर्माण करना भारतीय मजदूर संघ का सपना

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2019 07:20 PM

all india construction laborer mahasangh

अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ की 2 दिवसीय 29वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन इस बार मंडी में किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के साथ लगते विवेकानंद छात्रावास में कार्यसमिति का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासंघ के...

मंडी (नीरज): अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ की 2 दिवसीय 29वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन इस बार मंडी में किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के साथ लगते विवेकानंद छात्रावास में कार्यसमिति का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासंघ के प्रभारी जयंती लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यसमिति की बैठक में 16 राज्यों से आए 32 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का सपना विकसित राष्ट्र का निर्माण करना है। भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तथा इसकी अनेकों इकाइयां हैं। इस इकाई में अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ आता है। देश में जो भी निर्माण कार्य होता है उसे कंस्ट्रक्शन मजदूर ही पूरा करता है।
PunjabKesari, Working Committee Image

विश्व के विकास में मजदूर का पहला योगदान

महासंघ भगवान विश्वकर्मा को अपना अराध्य देवता मानता है तथा विश्वभर में जो भी विकास हुआ है, उसमें सबसे पहला योगदान मजदूर का ही है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों के तहत सरकार ने अब मजदूरों का भविष्य सुरक्षित करने व उनके परिवारों का बेहतर तरीके से पोषण हो तथा कोई भी उनका शोषण न कर सके इसके लिए काम किया है। सरकार ने मजदूरों को अब पैंशन का प्रावधान भी किया है। भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ में सदस्यता अभियान चल रहा है तथा इसमें वे तमाम लोग सदस्य होंगे जो निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।
PunjabKesari, Working Committee Image

केंद्र व राज्य सरकारों को सौंपा जाएगा ज्वलंत समस्याओं का ड्राफ्ट

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने अनेक बड़े आंदोलन करके मजदूरों के हितों की रक्षा करने के लिए काम किया है। इस 2 दिवसीय कार्यसमिति में अनेक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे तथा कामगारों की जो ज्वलंत समस्याएं हैं, उनका पूरा ड्राफ्ट तैयार कर केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को सौंपा जाएगा। 16 प्रांतों से आए तमाम राज्य अध्यक्षों के द्वारा इस ड्राफ्ट के तहत अपने राज्य के मुख्यमंत्रियों को इसकी कॉपियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ (बी.एम.एस.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.टी. पाटिल, महामंत्री जयंत देशपांडे, राष्ट्रीय सदस्य प्रभुनाथ सिंह, हिमाचल प्रभारी अशोक पराशर और बी.एम.एस. के जिला अध्यक्ष हेमराज ठाकुर भी उपस्थित थे।
PunjabKesari, Working Committee Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!