हिमाचल दिवस पर जयराम सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों के साथ किया धोखा : अजय महाजन

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2021 07:21 PM

ajay mahajan target on jairam government

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों से धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निगम के चुनावों में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों, विधायकों ने...

नूरपुर (संजीव महाजन): जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों से धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निगम के चुनावों में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों, विधायकों ने कर्मचारियों के बोट बटोरने के लिए अनुबंध कर्मचारी संगठनों की मांगों को मानने की प्रतिबद्धता दिखाई थी लेकिन हिमाचल दिवस पर अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध की अवधि 3 से 2 वर्ष करने की चिरलम्बित मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा न करके कुठारघात किया है।

महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले साढ़े 3 सालों से अनुबंध कर्मचारियों को तारीख पे तारीख देकर गुमराह कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र में यह वायदा किया था कि सत्ता में आने पर वह अनुबन्ध कार्यकाल को 2 वर्ष कर देगी और इसी आस में अनुबन्ध कर्मचारी पिछले लम्बे समय से अनुबन्ध की अवधि को 3 वर्ष से घटा कर 2 वर्ष करने की मांग को लेकर कई मर्तबा मुख्यमंत्री से लेकर एक-एक भाजपा विधायक से मिल चुके हैं लेकिन सरकार ने सिवाय निराशा के कर्मचारियों को कुछ नहीं दिया। पहले सरकार यह कहती रही कि 50वें पूर्ण राजयत्व के अवसर पर 25 जनवरी को इसकी घोषणा करेगी फिर कर्मचारियों को दिलासा दिया गया कि बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा और आज हिमाचल दिवस पर भी कर्मचारियों की आस को सरकार ने धूमिल कर दिया।

महाजन ने कहा कि जयराम सरकार अपने अभिन्न अंग सरकारी कर्मचारियों के प्रति जरा भी जिम्मेदार और प्रतिबद्ध नहीं है, जिसका खमियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ ही सरकार ने कोविड-19 की आड़ में बंद किए गए महंगाई भत्ते की किस्त को भी  पुन: प्रदान नहीं किया व कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई गई राशि को सरकार के लापरवाह मंत्रियों ने जरूरतमन्द लोगों को देने की बजाय अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खुश करने में लगा दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!