प्राकृतिक व शून्य लागत की खेती से दोगुनी होगी किसानों की आय

Edited By kirti, Updated: 04 Jul, 2019 04:01 PM

agriculture department

हिमाचल का कृषि विभाग रासायनिक खेती व जैविक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों को ले जाने का प्रयास कर रहा है। पद्मश्री सुभाष पालेकर ने प्राकृतिक खेती परियोजना में हिमाचल के 3369 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया है और अब ये किसान...

शिमला(योगराज): हिमाचल का कृषि विभाग रासायनिक खेती व जैविक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों को ले जाने का प्रयास कर रहा है। पद्मश्री सुभाष पालेकर ने प्राकृतिक खेती परियोजना में हिमाचल के 3369 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया है और अब ये किसान रसायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। भारत में तीन तरह की रासायनिक खेती व जैविक खेती तो देश मे होती है। लेकिन प्राकृतिक खेती के प्रति लोगों को प्रशिक्षित कर रहे सुभाष पालेकर का कहना है कि रासायनिक खाद से भूमि की उर्वरता खत्म होती है जैविक खेती भी पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। दोनों ही खेती में लागत ज़्यादा है जबकि उत्पादन कम हो रहा है।

किसान ने अपना बीज भी खत्म कर दिया अब जो बीज आ रहा है वह रासायनिक खेती के बिना पैदा ही नही हो सकता। विदेशी पूंजीवादी कंपनियों ने देश मे हरित क्रांति के नाम पर भारत को लूटा। रासायनिक का इस्तेमाल ग्लोबल वार्मिंग तेजी से हो रहा है। यदि इसी तरह ग्लेशियर पिघलते रहे तो देश में कृषि चौपट हो जाएगी। कोई भी रासायनिक सेब नही खाना चाहता क्योंकि ये कैंसर का कारण है। प्राकृतिक खेती की तरफ जाना आज की ज़रूरत है। तभी किसानों की आय दोगुनी हो सकती है।सुभाष पालेकर ने कहा कि खेती योग्य भूमि कम हो रही है जनसंख्या बढ़ रही है ऐसे में नया विकल्प सिर्फ़ प्राकृतिक खेती है। जो किसान देश मे पालेकर खेती कर रहा वह आत्महत्या नही कर रहा है।

कैंसर के 30 फीसदी भारतीय, मधुमेह के 50 फ़ीसदी है ये सब बीमारियों का कारण रासायनिक खेती है। प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा ने बताया कि अगले साल तक 50 हज़ार लोगो को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके और लोग ज़हर युक्त खाने से बच सकें। प्राकृतिक खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो रहा है। विभाग 1 लाख 50 हज़ार करोड़ सब्सिडी खाद पर देती है जो घटकर अब 80 हजार करोड़ कर दी है। ये भी ख़त्म होनी चाहिए ताकि रासायनिक खेती का दुष्प्रभाव न पड़ सके।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!