CM बोले तो बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे अग्निहोत्री: महेंद्र ठाकुर

Edited By Ekta, Updated: 15 May, 2019 10:11 AM

agnihotri will not be able to tolerate the cm mahendra thakur

भाजपा नेता व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर प्रहार करते हुए कहा है कि जयराम सरकार बहुमत के साथ पक्की नींव पर खड़ी है इसलिए उसके नीचे से जमीन खिसकने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो अब पूरे...

शिमला (ब्यूरो): भाजपा नेता व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर प्रहार करते हुए कहा है कि जयराम सरकार बहुमत के साथ पक्की नींव पर खड़ी है इसलिए उसके नीचे से जमीन खिसकने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो अब पूरे देश में ही जमीन तलाशने की जरूरत है। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ईमानदारी और सुशासन पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। मुकेश अग्निहोत्री बार-बार बयान देतें हैं कि यदि उन्होंने हमला बोला तो मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। मंत्री ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लम्बे समय से घिरते रहे हैं। 

ऊना और प्रदेश के अन्य हिस्सों में चिट्टा माफिया के साथ भी उनका नाम जोड़ा जाता है। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में मोदी लहर कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फैंकेगी। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी अपने न्यूनतम जनाधार पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और कार्यों को इस पहाड़ी राज्य में लागू करके विकास की एक नई इबारत लिखनी शुरू की है। इससे पूर्व कांग्रेस सरकार ने राज्य में अपने संसाधन बढ़ाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। तब फिजूलखर्ची अपने चरम पर थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!